बदायूं, जनवरी 15 -- बदायूं। जनपद में एक बार फिर भीषण सर्दी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग परेशान हैं। कोहर से हाईवे से लेकर मार्गो तक यातायात प्रभावित है। बुधवार की रात जिले में भीषण कोहर शुरू हुआ। गुरुवार की सुबह गलन भरी सर्दी और घने कोहरा के बीच हुई। सुबह 6:00 अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री तापमान रहा है। तापमान गिरने से गलन भरी सर्दी ने जनमानस को परेशान कर दिया। वही रात से छाया कोहरा गुरुवार दोपहर तक भी नहीं हटा है। कोहरा के चलते बदायूं में बरेली मथुरा हाईवे, मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे, बदायूं बिजनौर और स्टेट हाईवे बदायूं दिल्ली हाईवे सहित तमाम मार्गों और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। कड़ाके की सर्दी के बीच लोग घरों पर छिपे हुए हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...