हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 11 -- बदायूं जिले में सीएनजी किट लगी चलती कर में आग लगने से उसमें सवार महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। कार चला रहा पति गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। महिला के कंकाल को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा उसहैत थाना क्षेत्र में गांव रौता के पास रात दो बजे के आसपास हुआ। उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी अर्पित भारद्वाज (28 वर्ष) पुत्र प्रमोद भारद्वाज कार से अपनी पत्नी प्रिया भारद्वाज (25 वर्ष) का शाहजहांपुर के अस्पताल से ऑपरेशन कराके रात के समय वापस लौट रहे थे। पत्नी अस्वस्थ होने के कारण कार की पीछे की सीट पर लेटी थी। गांव रौता के समीप कार में अचानक आग लग गई दरवाजा न खुलने के कारण दंपति कार में फंस गए। आग की लपटों में घिरी प्रिया की जिंदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.