अमरोहा, अप्रैल 23 -- बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रक की टक्कर से टैंपो पलट गया। उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार अमरोहा के रायपुर निवासी आलमी, अफगान, परवीन, अहान, शाजिया, सितारा, अनम, इमामुद्दीन, ईरान, सना, जफरुद्दीन समेत 15 लोग टैंपों से मंडी धनौरा के निकट एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात सभी लोग टैंपो से वापस लौट रहे थे। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर गांव फत्तेहपुर छीतरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टैंपो में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की ठोकर से कार सवार दूल्हा-दुल्हन घायल, जीजा की मौत टैंपों पलट गया। उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए। हादस...