बदायूं, मार्च 16 -- Badaun News: बदायूं डबल मर्डर में सीएम योगी की सख्ती का असर साफ दिख रहा है। एसपी समेत कई अफसरों पर एक्शन के बाद अब बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है। सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह के सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई छह अवैध दुकानों को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। हत्यारोपी को एनकाउंटर के बाद पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने हत्याकांड के बाद से बंद सीबीजी प्लांट को दोबारा शुरू कराने की कवायद तेज कर दी है। डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या के मामले में आरोपी अजय प्रताप सिंह के जेल भेजे जाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने उसके अवैध कब्जों की जांच शुरू की थी। राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर अतिक्रमण कर बनाई गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.