बदायूं, मार्च 16 -- बदायूं। सनातन धर्म कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भागवत भास्कर आचार्य पं. मुमुक्षु कृष्ण दद्दा ने जिले की राजनीतिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिले का यह दुर्भाग्य रहा है कि यहां लंबे समय से कोई स्थानीय सांसद नहीं मिला। जनसंपर्क के अभाव में स्थानीय जनता की भावनाएं अक्सर आहत होती हैं। आचार्य ने वर्तमान सांसद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे विशेष वर्ग के त्योहारों पर तो निरंतर उपस्थित रहते हैं, किंतु हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों जैसे होली और दीपावली पर जनता के बीच से नदारद रहते हैं। ऐसे में प्रमुख पर्वों पर उनकी अनुपस्थिति हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। कहा, समय आ गया है कि बदायूं को अपना स्थानीय नेतृत्व मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...