लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बदायूं में दोहरे हत्याकांड के मामले में एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह के बाद सीओ भी हटाया गया है। बदायूं में तैनात सीओ डा. देवेंद्र कुमार को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। यूपी 112 मुख्यालय में तैनात राहुल पांडेय (प्रथम) को सीओ बदायूं के पद पर नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...