बदायूं, मई 18 -- बदायूं। जिला अस्पताल भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों की सेहत बिगड़ने से सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही अस्पताल परिसर में पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में आने वाले सामान्य मरीजों की संख्या में अचानक काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर अलंकार तोमर ने बताया कि लगातार चल रही गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान की वजह से उल्टी, दस्त, तेज बुखार, चक्कर आने और शरीर में कमजोरी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज तेजी से बढ़े हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बाहर धूप में काम करने वाले मजदूरों को हो रही है। कई मरीज तेज धूप में लंबे समय तक रहने के कारण हीट स्ट्रोक का शिकार होकर अस...