बरेली, जून 26 -- बारादरी पुलिस और एसओजी ने बदायूं के गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर सुरेश शर्मा नगर में इफको से रिटायर्ड दो अफसरों के घरों में हुई चोरी का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार चोरों में एक महिला भी शामिल है, जो चोरी का माल ठिकाने लगाने में मदद करती है। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के भाई एवं इफको के रिटायर्ड अफसर अनिल अग्रवाल और उनके पड़ोसी गिरिराज किशोर मांगलिक के घर में एक जून की रात चोरी हुई थी। दोनों घरों से चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी करके ले गए थे। गुरुवार को पुलिस ने बदायूं में कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा निवासी राजा खान, यूसुफ और हिना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हिना का पति अकबर और एक अन्य चोर हसन उर्फ डबुआ अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से दो हार व एक चेन ...