बदायूं, अप्रैल 6 -- बदायूं। सैजनी स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी के सगे भाई केशव सिंह और ताऊ के बेटे अभय प्रताप सिंह के नाम भी मुकदमे में जोड़ दिए हैं। साथ ही दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गौरतलब है कि 12 मार्च को एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। छानबीन के बाद 17 मार्च को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बोलेरो चालक धर्मेंद्र ठाकुर और प्लांट के कर्मचारी मुनेंद्र विक्रम उर्फ मोनू को भी साजिश में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार किया था। अब आगे की विवेचना में नए साक्ष्य सामने आने के बाद पुलिस...