बदायूं, जून 26 -- इस्लानगर। बदायूं के इस्लाम नगर के मोहल्ला कुरेशियां मछली बाजार में दो पक्षों में आमने-सामने आय गए। इस दौरान मछली बाजार में एक विक्रेता का टेंपो मोहल्ले के ही एक बाइक सवार से छू गया। इस बात पर बहस के बाद दूसरा पक्ष विक्रेता के पक्ष में बीच बचाव करने आ गया।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक घंटे भर तक जमकर मारपीट और एक-दूसरे पर पथराव हुआ। सूचना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घायलों को रूदायन सीएचसी भेजा गया। यह भी पढ़ें- बदायूं के इस्लामनगर में दो पक्षों में जमकर पथराव, कई घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...