लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बदायूं के इस्लामनगर के खंड विकास अधिकारी मुनव्वर खां को निलंबित कर दिया गया है। शासकीय कार्यों में शिथिलिता बरतने और पदीय दायित्वों का ढंग से पालन न किए जाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। अब इनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.