बदहाल है मनकामेश्वर धाम जाने वाला रास्ता
गंगापार, मई 17 -- पुरुषोत्तम मास में लालापुर के मनकामेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालुओं का आना जाना होता है। घूरपुर- प्रतापपुर गोडारपुर के पास से नहर की पटरी से मनकामेश्वर धाम जाना वाला रास्ता पूरी तरह से बदहाल हो गया है। पूरे रास्ते में पत्थर व गिट्टी फैली हुई है, जिससे पैदल चलना भी मुहाल हो गया है। किसान नेता राकेश त्रिपाठी, अंकुश शुक्ला, ग्रामीण मोहित मिश्र, आशीष मिश्र, सतीश कुमार, चंद्र निधान पांडेय ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन सड़क नहीं बनाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.