बदहाल हाईवे: सोलर पैनल चोरी तो कहीं झांक रही सरिया, अवैध कट भी परेशानी
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- शाहजहांपुर। सावन माह में फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ मंदिर जाने वाले लाखों कांवड़ियों के लिए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर मुश्किल होता जा रहा है। हरदोई बाईपास से आगे हाईवे के कई हिस्सों की हालत जर्जर है। जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त है, जबकि गर्रा और खन्नौत पुलों पर लगी सोलर लाइटें चोरी होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। हरदोई बाईपास से आगे बढ़ते ही राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति साफ नजर आती है। कई स्थानों पर सड़क उखड़ी हुई है और पुलों के हिस्सों से सरिया तक झांक रही है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा: बुलंदशहर-औरंगाबाद हाईवे पर गड्ढे वहीं, गर्रा पुल पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाई गई सोलर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.