चाईबासा, मई 19 -- गुवा, संवाददाता। गुवा स्थित सेल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। संघ के बैनर तले सैकड़ों ठेका मजदूर एवं सेल कर्मियों ने शाम करीब 5 बजे अस्पताल परिसर का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के नेतृत्व में प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अस्पताल की गिरती व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि इसका सीधा असर सेल कर्मियों, स्थानीय निवासियों और आसपास के ग्रामीणों पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आउटसोर्सिंग कर्मियों ने काला बिल्ला लगा जताया विरोध, मानदेय भुगतान की मांग संघ ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों का व्यवहार मरीजों और उनके परिजनों के प...