नई दिल्ली, जुलाई 19 -- देश की राजधानी के सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की असलियत खोलने वाला एक बेहद ही हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह मामला दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल का है। यहां इलाज के दौरान भारी भरकम छत का पंखा अचानक अपनी जगह से उखड़ गया और सीधे इमरजेंसी बेड पर लेटे एक मरीज पर गिर गया। इमरजेंसी वार्ड में अचानक हुए इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरा जैसा माहौल बन गया। वहीं इसके कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इस गंभीर लापरवाही के वजह से अब अस्पताल प्रशासन और दिल्ली के स्वास्थ्य महकमे पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि अस्पतालों में मरीज ठीक होने आते हैं, न कि इस तरह के हादसों का शिकान होने। मामला शनिवार रात का बताया जा रहा है और मरीज की पहचान मोहम्मद अकबर (42) के रूप में हुई है। यह ...