पिथौरागढ़, फरवरी 4 -- मूनाकोट ब्लॉक के क्वीतड़-जमतड़ी सड़क निर्माण के चौदह वर्ष बीतने के बाद डामरीकरण नहीं हो पाया है। डामरीकरण नहीं होने से सड़क बदहाल स्थिति में है, लोग वाहनों में धक्के खाकर घर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विधायक मयूख महर को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। सड़क की बदहाली को लेकर बुधवार को क्वीतड़ की ग्राम प्रधान पूजा मेहरा ने बताया कि कई बार लोनिवि के आला अधिकारियों को पत्र देने के साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी विभाग और प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई पहल शुरू नहीं की गई है। विधायक महर ने इस संबध में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.