गिरडीह, मई 16 -- खोरीमहुआ। खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गुंडरी मोड़ के समीप बजरंगबली मंदिर के सामने स्थित चौराहा क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त एवं संवेदनशील हिस्सा माना जाता है। यह मार्ग बरजो मोड़ के पास खोरीमहुआ एवं सरिया मुख्य सड़क को जोड़ते हुए परसन, करगाली, माघो, कुबरी, गोरहन, चट्टी, नवागढ़ होते हुए कोडरमा जिला के मरकच्चो तक पहुंचता है। वही खोरीमहुआ कोडरमा मुख्य मार्ग से हजारों वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न पत्थर खदानों एवं क्रशर मंडियों से गिट्टी और बोल्डर लदे हाइवा, ट्रक तथा अन्य भारी वाहन लगातार इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में गुंडरी मोड़ के समीप स्थित घुमावदार चौराहा दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि मोड़ के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढो...