बलरामपुर, मई 7 -- पचपेड़वा, बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र के आजमडीह-बैरिहवा चौराहे पर गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से पहले सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में "रोड नहीं तो वोट नहीं" अभियान चलाकर मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। स्थानीय निवासी संदीप वर्मा, चंद्रशेखर, मोइनुद्दीन, सफीउल्लाह, मासूम अली और इशरार अली आदि ने बताया कि भाथर चौराहे से बिशनपुर कोडर तक करीब 10 किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यह भी पढ़ें- रास्ते की मांग को लेकर बढ़ता जा रहा ग्रामीणों का आक्रोश यह मार्ग भोजपुर, बैरिहवा, आजमडीह, फरेंदी, कुसमहर, हरिहरपुर, धोबौलिया, जोगिनिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.