अलीगढ़, जून 19 -- छर्रा, संवाददाता। नगर पंचायत छर्रा में पुरानी भारतीय स्टेट बैंक के सामने क्षतिग्रस्त सड़क के कारण एक टिर्री (ई-रिक्शा) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टिर्री सवार रफीकन, उनकी पुत्रवधू यास्मीन और चालक घायल हो गए, जबकि दो माह का बच्चा बाल-बाल बच गया। घायल चालक ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऊंचे-नीचे गड्ढों के कारण इस मार्ग पर आए दिन ट्रॉलियां और लदे वाहन पलटते रहते हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर पंचायत प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। समाजसेवियों ने राहगीरों की मदद से घायलों को बचाया। नागरिकों ने भविष्य में बड़े हादसों को रोकने के लिए प्रशासन से इस मुख्य सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...