बदहाल सचिवालयों से परेशान पंचायत सहायकों ने डीएम से लगाई गुहार
कन्नौज, मई 25 -- कन्नौज। ग्राम पंचायत सचिवालयों में लगातार बढ़ते डिजिटल कार्यों और मूल सुविधाओं के अभाव से परेशान पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। पंचायत सहायकों का कहना है कि गांवों में ऑनलाइन सेवाओं की पूरी जिम्मेदारी उन पर डाल दी गई है, लेकिन उन्हें न पर्याप्त संसाधन मिल रहे हैं और न ही समय से मानदेय। पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2021 में नियुक्ति के बाद से वह लगातार ग्राम पंचायत सचिवालयों में कार्य कर रहे हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल, ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया और अन्य तकनीकी कार्य पंचायत सहायकों के माध्यम से कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद अधिकांश सचिवालयों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.