रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप और शिव नगर क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था और हाईटेंशन लाइनों के खिलाफ स्थानीय निवासियों गुस्सा फूट पड़ा। लोग पूर्व विधायक के साथ भदईपुरा स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लघु उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पहले भदईपुरा स्थित ऊर्जा निगम के बाहर के प्रदर्शन किया फिर अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती, सहायक अभियंता अनु अरोड़ा, अवर अभियंता कुलदीप सिंह राठी का घेराव किया। उन्होंने ज्ञापन सौंपा कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि वार्ड संख्या 8, चामुंडा देवी मंदिर वाली गली में मकानों के ठीक ऊपर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिससे कभी भी बड़ी जनहानि ह...