चंदौली, मार्च 12 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के बाद सड़कों को गड्ढामुक्ति अभियान के दौरान मरम्मत कराई गई लेकिन चहनियां क्षेत्र के रानेपुर से पीडीडीयू नगर को जोड़ने वाला मार्ग करीब छह महीने से खराब है। मार्ग मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मार्ग पर एक निजी विद्यालय प्रबंधन ने अपने निजी खर्च से कुछ दूर तक गिट्टी, मिट्टी और राबिश डलवाया है। उसी से किसी तरह स्कूली बच्चे, ग्रामीण, राहगीर आने जाने का विवश हैं। सड़क पर उड़ती धूल और गिट्टी से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।सकलडीहा और पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला रानेपुर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग से सरकारी स्कूल सहित सेंट जोसेफ विद्यालय के बच्चे पैदल, साइकिल सेआते जाते है। आये दिन गिरकर चोटहिल हो रहे है। चहनियां से सकलडीहा ...