बरेली, जुलाई 10 -- बदहाल बिजली व्यवस्था और लगातार बढ़ रही उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए बरेली के चीफ इंजीनियर और अधीक्षण अभियंता ग्रामीण पर गुरुवार देर रात गाज गिर गई। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल के आदेश पर मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश को बरेली से हटाकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया। वहीं अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) ज्ञानेंद्र सिंह का तबादला उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष नितीश कुमार के आदेश पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कर दिया गया। दरअसल, पिछले कई दिनों से बरेली जिले में ट्रिपिंग, फाल्ट, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराब होने और अघोषित बिजली कटौती की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। उपभोक्ताओं में बढ़ते असंतोष के बीच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। म...