मऊ, मार्च 18 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा क्षेत्र अंतर्गत लगभग एक दशक पूर्व बनाया गया डा.राम मनोहर लोहिया ग्रामीण स्टेडियम (रूलर) बदहाली का मार झेल रहा है। देख रेख के अभाव में स्टेडियम के बाउंड्री वॉल की दिवाल गिर गई जो आज तक बनाई नहीं जा सकी है। इस स्टेडियम में बनाया गया शौचालय हमेशा बंद रहता है, जिससे प्रेक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को सुविधाओं के अभाव में परेशान होना पड़ता है। कई बार इसकी उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन आज तक की समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले विनय सिंह, राजन आदि खिलाड़ियों ने बताया कि इस स्टेडियम में खेलने के लिए बहुत परेशानियां होती है। यहां जनप्रतिनिधि आते तो है, लेकिन सिर्फ आश्वासन दे कर चले जाते हैं। यह स्टेडियम कमीशन के चक्कर में पूरी तरह से बदहाल हो गया है। यहां ब्लॉक प्रमुख नि...