बदहाल किशनपुर-भसरौल मार्ग पर नहर में पलटी कार
फतेहपुर, मई 3 -- विजयीपुर। क्षेत्र के किशनपुर रोड से रायपुर भसरौल जाने वाला संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाल पड़ा है। सड़क की जर्जर हालत के चलते रविवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर मददअलीपुर गांव के पास नहर में पलट गई। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, जिससे वाहन सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। करीब पांच किलोमीटर लंबा यह संपर्क मार्ग रायपुर भसरौल, अंजना, भैरव, पहाड़पुर, रेवाड़ी, मनीपुर, सेमरिया, थुरियानी और बहियापुर समेत लगभग 50 गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2014 के बाद से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। लगातार मोरंग लदे भारी वाहनों के आवागमन से सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और कई जगह सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है। गर्मी में सड़क पर धूल के गुबार उड़ते हैं, जबकि बारिश के दिनों में पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। इसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.