रुद्रपुर, मार्च 23 -- काशीपुर। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त काशीपुर से रामनगर जाने वाली नेशनल हाईवे सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए काशीपुर रामनगर नेशनल हाईवे के क्षतिग्रस्त होने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अलका पाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि काशीपुर रामनगर नेशनल हाईवे लगभग 30 किमी की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जिम कॉर्बेट पार्क से जोड़ने वाली यह सड़क सरकार के विकास की खुली पोल खोल...