बदायूं, मार्च 13 -- सैदपुर, संवाददाता। ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए झूला पार्क और खेल मैदान देखरेख के अभाव में बदहाल हो गए हैं। गांव-गांव बने यह पार्क अब बदहाली के आंसू बहा रहे हैं। ब्लाक क्षेत्र के गांवों में सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में बच्चों के खेलने और ग्रामीणों के टहलने के उद्देश्य से झूला पार्क और खेल मैदान बनाए गए थे। कहीं पार्कों में झूले और अन्य खेल सामग्री लगाई गई, तो कहीं निर्माण के बाद भी झूले नहीं लगाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए खेल मैदानों को तैयार करने के बाद लावारिस की तरह छोड़ दिया गया है। गांव हुसैनपुर नगरा में बने झूला पार्क की हालत और भी खराब है। पार्क में ग्रामीण उपले थोप रहे हैं, जिससे बच्चों को खेलने में परेशानी हो रही है। वहीं पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.