घाटशिला, अप्रैल 10 -- बहरागोड़ा। बारिश ने ही बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र में विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी है। क्षेत्र की मुख्य सड़कें अब सड़क कम और छोटा तालाब जैसा नजर आ रही हैं। खासकर ब्राह्मणकुंडी पंचायत के घासपदा गांव से तड़ुआ चौक तक की मुख्य सड़क की स्थिति इतनी नारकीय हो चुकी है कि यहाँ पैदल चलना भी जान जोखिम में डालने जैसा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी। बारिश के बाद इन गड्ढों में जल-जमाव होने से राहगीरों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे आए दिन मोटरसाइकिल सवार और साइकिल चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।वहीं इस मुख्य मार्ग का उपयोग केवल ग्रामीण ही नहीं, बल्कि भारी संख्या में छात्र-छात्राएं भी करते हैं।जिसमें घासपादा, बेलबरिया, पंचबेरिया, नेत्रा, कुलिया, पंडितानी, गामारिया और तादुआ गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.