गौरीगंज, फरवरी 5 -- भादर। दशकों तक वीवीआईपी संसदीय क्षेत्र में शुमार रेलवे हाल्ट अब भी विकास से वंचित है। अमेठी के पूर्वी छोर पर स्थित रामगंज रेलवे हाल्ट, जिसकी स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी,समय के साथ संवरने के बजाय और अधिक बदहाल होता चला गया है। प्रयागराज-अयोध्या रेलखंड पर स्थित यह हाल्ट आज घनी कंटीली झाड़ियों से घिरा हुआ है। दोनों ओर उगी बबूल की झाड़ियां पूरे हाल्ट को जंगल का रूप दे चुकी हैं। टिकट काउंटर की व्यवस्था न होने से यात्रियों को मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करनी पड़ती है, जो नियमों के साथ-साथ यात्रियों के लिए भी जोखिम भरा है। जिले के पूर्वी छोर पर स्थित यह रेलवे हाल्ट सामरिक और व्यावसायिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। रामगंज कस्बे के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान त्रिशुंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.