प्रयागराज, जनवरी 29 -- मनबढ़ युवकों ने बदसलूकी का विरोध करने पर बाइक सवार को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना दारागंज क्षेत्र की है। बक्शी खुर्द निवासी आयुष सिंह तोमर की तहरीर के मुताबिक मंलवार की रात वह नागवासुकि मंदिर के पास से गुजर रहा था। उत्कर्ष यादव निवासी कुमकुम शिवाला, आकाश उर्फ अक्कू निषाद, आदर्श निषाद निवासीगण दारागंज अपने दर्जनभर साथियों के साथ उसकी गाड़ी रुकवाकर बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीटने के बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...