पूर्णिया, मई 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम में बदलाव के कारण कभी धूप और कभी बारिश का बच्चों के साथ आम लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। दिन भर में कभी बारिश हो जाती है तो कभी तेज धूप हो जाती है। यह सेहत के लिए परेशानी बन रही है। जीएमसीएच के बच्चा विभाग के नोडल पदाधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम प्रकाश बताते हैं कि पिछले कई दिनों से लगातार कभी सुबह तो कभी रात में बारिश हो जाती है। इस दौरान बारिश के बाद तेज धूप भी हो जाती है। मौसम में उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य की दिक्कतें सामने आने लगती है। ऐसे मौसम के कारण बच्चों से लेकर आम लोगों में इसका प्रभाव पड़ रहा है। हल्की सर्दी खांसी की परेशानी के साथ बुखार की परेशानी हो जाती है। बुखार के कारण शरीर में दर्द का भी अहसास होता है। हालांकि समय के साथ उपचार शुरु होने पर तीन से चार...