विकासनगर, मार्च 3 -- इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में गर्मी और रात को ठंड हो रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण लोग सर्दी-खांसी, एलर्जी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो आप आसानी से इन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में बदलते मौसम के साथ सेहत का पूरा ख्याल रखना जरूरी है। -- खान-पान कर रखें ध्यान उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि बदलते मौसम में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए खाने में पौष्टिक आहार शामिल करें। फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। व्यक्ति को बीमार होने से बचाते हैं। -- अच्छी नींद लें नींद हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अच्छी नींद लेने की कोशिश करें ताकि आपका शरीर मज़बूत रह...