शिमला, मई 14 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में अलर्ट के बीच बीती रात भी मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा समेत अन्य हिस्सों में तेज हवाओं, बादलों की गड़गड़ाहट और हल्की से मध्यम बारिश का दौर चला। कई जगह अचानक चले अंधड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार राहत की बात यह रही कि प्रदेश में कहीं से भी किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान धर्मशाला में सबसे अधिक 18.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ओलिंडा में 11.4, नंगल डैम में 9.2, आरएल बीबीएमबी में 7.4, कुफरी में 6.0, ऊना में 5.4, घमरूर में 4.0, कांगड़ा में 3.6, सियोबाग और मुरारी देवी में 2.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। शिमला, कल्पा और बर...