बदल गया हिमाचल प्रदेश का मौसम, इस जिले में हुई बर्फबारी; आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
शिमला, सितम्बर 17 -- हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धीमा पड़ा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बीती रात से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हुआ है। रोहतांग सहित लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि शिमला में सुबह गरज के साथ तेज बारिश और आंधी चलीं। बारिश और आंधी से राज्य में 567 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं और 63 सड़कें अवरुद्ध हैं। बीते 24 घंटों में बिलासपुर जिला के नयनादेवी में सबसे अधिक 86.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज कई ज़िलों में तेज़ बारिश व आंधी चलने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।नयनादेवी में 86.8 मिलीमीटर बारिश बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। नयनादेवी में 86.8 मिलीमीटर, मुरारी देवी में 50.6, स्लैपर में 48.1, मलरांव में 48.0, घाघस में 40.2, बरठीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.