बदल गया राजस्थान का मौसम, कई जिलों में झमाझम बारिश; IMD का ताजा अलर्ट
जयपुर, जुलाई 2 -- राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद मानसून अब दस्तक देने की कगार पर है। बुधवार को मानसून मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंच गया और अगले 24 घंटे में इसके राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है। इसी बीच राजधानी जयपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, अलवर समेत कई जिलों में बुधवार रात से रुक-रुककर बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के 25 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।अगले 24 घंटे में राजस्थान में प्रवेश करेगा मानसून मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से मानसून की रफ्तार तेज हुई है। मानसून अब राजस्थान की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले 24 घंटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.