रांची, मई 29 -- Jharkhand Rainfall: भीषण गर्मी की चपेट में चल रहे झारखंड को शुक्रवार को राहत मिल गई। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि बारिश और तेज हवाओं का दौर अगले 72 घंटे तक जारी रहेगा। इस दौरान रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहेगा।इन जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश झारखंड की राजधानी रांची के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की चल रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह झारखंड के जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, चाईबासा, जामताड़ा, चतरा, बोकारो, हजारीबाग, गुमला के साथ-साथ लातेहार में भ...