नई दिल्ली, अगस्त 14 -- रॉयल एनफील्ड बाजार में अपने ग्राहकों को हमेशा इंगेज रखती है। साथ ही, मौके-मौके पर अपनी मोटरसाइकिल को अपडेट करके ग्राहको के मन में अपनी जड़ें मजबूत करती रहती है। अब मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट की ग्लोबल लीडर बन चुकी इस कंपनी ने अपनी पॉपुलर कैफे रेसर बाइक कॉन्टिनेंटल जीटी 650 (Continental GT 650) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। कैफे रेसर की पर कायम रहते हुए इस नई कॉन्टिनेंटल GT 650 में कई अपडेट किए गए हैं जो इसके स्टाइल और आधुनिक समय की जरूरतों को और बेहतर बनाते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.58 लाख रुपए है।मोटरसाइकिल में क्या नया मिलेगा? मोटरसाइकिल को एक शार्प और दमदार लुक देने के लिए इसमें ब्लैक-पेटेंड इंस्ट्रूमेंट काउल दिया गया है। बेहतर दिखाने के लिए इसमें स्टाइलिश नई LED ट्रैफिकेटर्स दिए गए हैं। सफर के दौ...