रिषिकेष, फरवरी 11 -- ऋषिकेश के नवनियुक्त सीओ नीरज सेमवाल बुधवार को कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर आवश्यक जानकारी ली। बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र में सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए पुलिस को नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा गया है। ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...