अयोध्या, मार्च 27 -- अयोध्या,संवाददाताl जिले में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज गरज-चमक के बीच मिल्कीपुर, इनायतनगर, अमानीगंज, मवई व रुदौली क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। देर रात भी कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश हल्की रही, लेकिन इससे किसानों की चिंता बढ़ गई।तैयार खड़ी फसलों को लेकर किसान सतर्क हो गए और कई किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े।किसान जगदीश यादव, जय सिंह वर्मा व प्रभात वर्मा ने बताया कि यदि अब तेज बारिश हुई तो आलू, गेहूं और सरसों जैसी तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है।कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 सीताराम मिश्र के अनुसार शनिवार दोपहर तक हल्के बादल बने रह सकते हैं। इसके बाद 29 मार्च की शाम से 31 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम फिर बिगड़ सकता है।इस दौरान गरज चमक के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.