मेरठ, अप्रैल 7 -- हस्तिनापुर क्षेत्र में किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से बदले मौसम ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण गेहूं कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बूंदाबांदी और बीच-बीच में तेज बरसात ने खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने का खतरा बढ़ा दिया है। कई स्थानों पर कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल भीगने से खराब होने लगी है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसान ब्रजपाल सिंह, जोगा सिंह, बलदेव सिंह आदि किसानों का कहना है कि बार-बार हो रही बरसात से खेतों में नमी बढ़ गई है। जिससे थ्रेसिंग करने व कंबाइन मशीन चलाने में दिक्कत आ रही है। किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि गेहूं कटाई का कार्य शुरू किया जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.