पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मौसम में दो दिनों से आयी बदलाव से इसका असर आम लोगों के सेहत पर भी पड़ रहा है। मौसम में आयी बदलाव से लोगों में सर्दी खांसी और उल्टी की दिक्कते सामने आ रही है। जीएमसीएच के बच्चा विभाग के नोडल पदाधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम प्रकाश बताते हैं कि पिछले दो दिनों से बदले मौसम में हुई बारिश के बाद ठंड का अहसास होने लगा है। इस करवट लिए मौसम में सर्दी खांसी और उल्टी की परेशानी लोगों में बढ़ गई है। खासकर बच्चों में सेहत पर असर पड़ रहा है। बच्चों में सर्दी खांसी और उल्टी के साथ अन्य परेशानी सता रही है। इस तरह के दिक्कते लिए दो दिनों से लोग राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर आ रहे हैं। ...बदले मौसम में बढ़ जाती है सेहत की परेशानी:चिकित्सक बताते हैं कि बीते दिनों चुकी गर्मी ...