कानपुर, मई 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। चौबीस घंटे पहले आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ हुई बूंदाबादी से लोगों को तल्खी धूप से राहत मिली थी,लेकिन शनिवार को बदली के बीच निकली धूप से लोग परेशानी नजर आए। यह भी पढ़ें- पारे में छह दिन तक और उछाल संभव, दिन-रात सताएगी गर्मीमौसम में बदलाव दोपहर में पारा 42 डिग्री तक पहंुचने के साथ तेज धूप से बढ़ी उमस से लोग बेचैन रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या परेशानी बढ़ा रही है। जनपद में मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीती रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। रात में भी उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत नहीं मिल पा रही है।बिजली कटौती की समस्या बीते दिवस भोर पहर बदली व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ, लेकि...