फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम करवाया जाएगा। जिसके चलते फतेहपुर में ठहराव वाली कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन करने के साथ ही रिशेड्यूलिंग का निर्णय लिया गया है। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यार्ड रिमॉडलिंग के काम के चलते 12307 अप हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन 29 अप्रैल को पं.दीन दयाल उपाध्याय-प्रयागराज-टूंडला-आगरा फोर्ट के स्थान पर पं.दीन दयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झासी होते हुए आगरा छावनी पहुंचेगी। जबकि बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस आगरा फोर्ट के स्थान पर आगरा छावनी होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर होते हुए प्रयागराज छिवकी-से पं.दीन दयाल उपाध्याय पहुंचेगी। यह...