बरेली, सितम्बर 7 -- बरेली। जिले में 26 व 27 सितंबर को होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप बदले हुए नियमों के साथ होगी। इस बार हर स्पर्धा में छह खिलाड़ी दावा कर सकेंगे। पहले दो, उसके बाद चार एथलीट के पंजीकरण की व्यवस्था को बदलकर अब छह कर दिया गया है। यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन 26 व 27 सितंबर को बरेली में 29वीं यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित करेगी। इसमें खिलाड़ियों के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि पहले एथलेटिक्स की किसी भी स्पर्धा में दो एथलीट के पंजीकरण की व्यवस्था थी। इसे बढ़ाकर चार एथलीट के चयन की छूट दी गई थी। खिलाड़ियों व संगठन के पदाधिकारियों के अनुरोध पर अब चैंपियनशिप के लिए एक स्पर्धा में अधिकतम छह एथलीट के पंजीकरण की छूट दी गई है। इससे बेहतर खिलाड़ियों को अ...