गोंडा, मार्च 12 -- गोण्डा। मार्च माह के पहले पखवारे के समाप्त होने के साथ ही मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। सर्दियों के मौसम के गुजरने के बाद तापमान की वृद्धि के साथ बढ़ती गर्मी पर मौसम के बदलाव की लगाम लग सकती है। इससे थोड़े समय के लिए बढती गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है। वहीं तेज धूप के असर से गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव का दायरा व्यापक हो सकता है। अनुमान है कि 14 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर दाखिल हो सकता है। जिसके प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय हवाओं के दबाव का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.