जौनपुर, फरवरी 18 -- जौनपुर, जौनपुर। जौनपुर और आसपास के मौसम में गुरुवार को बदलाव की पूरी तरह से संभावना बनी है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। माध्यम से घने बादल के बीच अनेक स्थानों पर बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। यह संभावना जौनपुर और आसपास के सभी जनपदों में बन रही है। इस बीच वायु की दिशा पश्चिम और गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा ‌रहने का अनुमान है। ‌पराबैंगनी किरणों की तीव्रता 4 से 7 और वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से 300 के बीच बना रहेगा। ‌मौसम विज्ञानी डॉ.दिलीप कुमार सिंह के अनुसार बारिश और जलवायु परिवर्तन का यह कारण एक छोटे से पश्चिमी विक्षोभ के बनने से उत्पन्न हो रहा है। इस प्रकार मौसम का यह बदलाव दो दिन में समाप्त होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...