बिजनौर, मई 17 -- बदलती जीवनशैली और लगातार बढ़ते मानसिक तनाव के कारण आज युवा तेजी से हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर पहचान, सही इलाज और अनुशासित दिनचर्या से इस साइलेंट किलर को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। ​विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डा. अभिषेक चौधरी ने बताया, कि हाइपरटेंशन 'साइलेंट किलर' है। हाइपरटेंशन का सीधा संबंध हमारे दिल से होता है। ​शरीर के सभी अंगों तक साफ खून पहुंचाना और वहां से अशुद्ध खून को वापस किडनी और फेफड़ों तक भेजना दिल का मुख्य काम है। सामान्य स्थिति में ब्लड प्रेशर 120/80 होना चाहिए। लेकिन जब रक्त धमनियों में रुकावट आती है, तो दिल पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे हाइपरटेंशन की शुरुआत होती है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: उच्च रक्तचाप दिवस आज: 17 से 23 मई तक ...