सिद्धार्थ, मई 3 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार रात हुई बारिश से मिली राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। शनिवार को आंशिक बदली के बीच निकली तेज धूप ने उमस बढ़ाकर लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। दोपहर में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बावजूद नमी के कारण गर्मी ज्यादा तीखी महसूस हुई। वहीं ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। शनिवार को सुबह की शुरुआत ठंडी हवा के साथ हुई। जिससे लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन जैसे- जैसे दिन चढ़ाए बादलों के बीच से निकलती धूप ने हालात बदल दिया। उमस भरी गर्मी के चलते बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कुछ कम नजर आई। खासकर दोपहर के समय लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे。 यह भी पढ़ें- फिर बढ़ी गर्मी, 35 डिग्री ने छुड़ाया पसीनाबिजली की समस्...