बदली व बूंदाबादी के बाद असहनीय हुई सूर्यदेव की तपिश
बांदा, मई 16 -- बांदा, संवाददाता। बदली और हलकी बूंदाबादी के बावजूद शनिवार को पूरे दिन सूरज की गर्मी असहनीय रही। तेज धूप और गर्मी के बीच राहगीर पेड़ों की छांव तलाश रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी से बचने के लिए खुद की जिदंगी खतरे में डाल बच्चे, महिलाएं व बड़े नहर, नदी और तालाबों में अठखेलियां करते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबक शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 व न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूरा जनपद एक बार फिर हीटबेव की चपेट में है। शनिवार को सुबह हलकी बदली छाई और कुछ जगहों पर बूंदाबादी हुई, इससे लगा कि प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिलेगी,लेकिन दस बजे के बाद ही सूरज की तल्ख किरणे असहनीय हो गईं। तेज तपिश के बीच धरती तवे की तरह तप उठी। दोपहर में लू के थपेड़ों ने राहगीरों को परेशान किया। पूरे दिन तेज धूप के चलते लोग घरों में कै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.