सुल्तानपुर, जनवरी 23 -- सुलतानपुर। जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। जनवरी के पहले पखवाड़े में जहां भीषण ठंड ने लोगों को कंपाया, वहीं तीसरे सप्ताह में पारा बढ़ने लगा। अब माह के आखिर में आसमान में बादलों का डेरा रहने व कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश व गरज-चमक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे लोगों को सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकरी के अनुसार न्यूनतम तापमान अब सामान्य हो गया है। यह सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 54 प्रतिशत रही। इस दौरान 1.6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्...